सुमेरपुर: नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा और सद्भावना के संकल्प के साथ सुमेरपुर-शिवगंज क्षेत्र के 7 नए सदस्यों का स्वागत करते हुए होली स्नेह मिलन, हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और राजस्थान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कल शाम 6 बजे सुमेरपुर शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के सचिव डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि नवभारत सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा और सदस्यों के समर्पित सेवा कार्यों को देखते हुए समाज के सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की है। यह ट्रस्ट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाजसेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और इस अभियान में अधिक से अधिक सेवा-भाव रखने वाले व्यक्तियों को जोड़ना है।
संस्थापक अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा का अभिवादन एवं संबोधन
ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा ने नवगठित सदस्यों का गुलाल तिलक लगाकर और पुष्प माला अर्पित कर स्वागत किया। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, राजस्थान दिवस एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आगामी सेवा योजनाओं पर चर्चा
कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समाज सेवा के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा तैयार की। इसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित योजनाओं पर चर्चा की गई:
1 पौधारोपण अभियान चलाने2 जीव दया हेतु पक्षियों के लिए परिंडे लगाने
3 अहमदाबाद के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
4 आमजन में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाने
सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति
इस पुण्य कार्य में संरक्षक एवं पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़, चंपालाल सोनी, झूमरलाल गर्ग, हरीराम सोनी, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, मदन प्रजापत, उपाध्यक्ष डॉ. अयोध्या प्रसाद, डॉ. मेहराम चौधरी, प्रवीण कुमार चौहान, प्रियंका मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष अंजली अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष पूनम भारद्वाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक नवीन गहलोत, कमलेश कुमावत, युवराज रावल, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट भाग्यश्री शर्मा, जानम राजपुरोहित, गुणवंत रावल, नंदिनी शर्मा, पूजा भाटी, भूमिका राजपुरोहित, राकेश भाटी, यमुना रावल, जयश्री रावल, तनीषा राठौड़, टीना भाटी, तमन्ना राठौड़, अक्ष शर्मा, वाणी बोराणा, संयम पठान, सुमन राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने सामाजिक सेवा के प्रति ट्रस्ट के समर्पण और भविष्य की योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत किया है।