सुमेरपुर। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आदर्श विद्या मंदिर, फालना खुडाला में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री सतीश सिंह राव, प्रांत सह प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा, विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया के मार्गदर्शन और जिला संरक्षक खेताराम सुथार एवं जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ मां भारती और भगवान श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। परिषद के विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने प्रथम सत्र में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और छह माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने धर्म रक्षा निधि, संत प्रवास योजना, प्रखंड बैठक और आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
- दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग – 19 मई से 26 मई, बाली
- बजरंगदल प्रशिक्षण वर्ग – 20 मई से 27 मई, गंगानगर
- परिषद शिक्षा वर्ग – 7 जून से 17 जून, बालोतरासाथ ही सभी प्रखंडों की बैठक 27 मार्च को तय की गई।
जिला आयाम पालक व प्रखंड पालक की घोषणा
बैठक में जिला आयाम पालक व प्रखंड पालक की घोषणा की गई:
- सुमेरपुर – वनाराम चौधरी
- बेड़ा – शैतानसिंह बिरोलिया
- देसूरी – रतनपूरी
- रानी – खेताराम सुथार
- बाली – लखमाराम परमार
प्रांत सह प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने संगठन के विभिन्न आयामों को मजबूत करने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन कार्य का विस्तार बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, सत्संग, विशेष संपर्क और विधि के माध्यम से करने का आह्वान किया। सामाजिक पुंज, धर्म प्रसार, गौरक्षा और धार्मिक पुंज से जुड़े कार्यों की भी जानकारी दी गई।
संगठन विस्तार और कार्य विभाजन
द्वितीय सत्र में प्रांत सह मंत्री सतीश सिंह राव ने वार्षिक कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने जिला समिति, प्रखंड समिति को पूर्ण करने, खंड और गांव की रचना करने, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के भव्य आयोजन और संगठन के मूल दायित्वों पर चर्चा की। साथ ही शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी और ग्राम समिति गठन का लक्ष्य तय किया गया।
नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
- देसूरी प्रखंड सह सामाजिक समरसता प्रमुख – हर्षवर्धन सिंह मालारी
- बिजोवा खंड अध्यक्ष – पुखराज वैष्णव
- उपाध्यक्ष – जयराज सेन
- नारलाई बजरंगदल संयोजक – मुकेश माली
समापन
बैठक का समापन शांति पाठ और जय घोष के साथ किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लखमाराम परमार, बजरंग दल जिला संयोजक श्रीपाल सिंह देवड़ा, जिला संगठन मंत्री विक्रांत सिंह राजपुरोहित, जिला सत्संग प्रमुख श्रवण कुमार बिजोवा, जिला गोसेवा प्रमुख अर्जुनसिंह राजपुरोहित, मातृशक्ति देसूरी प्रखंड संयोजिका संतोष वैष्णव, बाली प्रखंड अध्यक्ष कांतिलाल सुथार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।