सुमेरपुर, राज्य सरकार द्वारा मंत्रालय वर्ग का निदेशालय गठन किए जाने के विरोध में राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी महासंघ, जयपुर के आव्हान पर सुमेरपुर उपखंड के राजस्व मंत्रालय कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। इस कारण क्षेत्र में प्रशासनिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जयपुर में महारैली के लिए पहुंचे कर्मचारी
राज्य सरकार के इस निर्णय के विरोध में कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर जयपुर में आयोजित महारैली में भाग लिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी कर रहे हैं।
कार्यालयों में कार्य ठप, जनता हुई परेशान
सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, उपकोष कार्यालय और उप-तहसील कार्यालय में सभी प्रशासनिक कार्य बंद रहे। लोग अपने दस्तावेजों के सत्यापन, राजस्व मामलों, प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं था।
राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की मांग
राजस्व मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शेर सिंह जोधा ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा मंत्रालय वर्ग का निदेशालय गठन करने का निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। महासंघ इस निर्णय को रद्द करने की मांग कर रहा है और सरकार से वार्ता की अपील कर रहा है।
सामूहिक अवकाश पर रहने वाले प्रमुख कर्मचारी:
सामूहिक अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों की सूची निम्नलिखित है :
जसवंत सिंह– उपखंड कार्यालय सुमेरपुर, आसिफ खान – उपखंड कार्यालय सुमेरपुर, राजकुमार – उपखंड कार्यालय सुमेरपुर, भंवर – उपखंड कार्यालय सुमेरपुर, शेर सिंह जोधा - तहसील कार्यालय सुमेरपुर. विष्णु कुमार – तहसील कार्यालय सुमेरपुर, टीमाराम – तहसील कार्यालय सुमेरपुर, सरवन कुमार – तहसील कार्यालय सुमेरपुर, मो. उमर – तहसील कार्यालय सुमेरपुर, मांगीलाल – उपतहसील कार्यालय तखतगढ़, रमेश कुमार मीणा – उपकोष कार्यालय सुमेरपुर ।