सुमेरपुर। राजस्थान के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र सुमेरपुर में भीषण बिजली संकट बना हुआ है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही यहां और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हल्की हवा चलने पर भी बिजली चली जाती है और विभाग की मनमानी कटौती ने आमजन को बेहाल कर रखा है।
14 अप्रैल को मंत्री कुमावत ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात जस के तस हैं। मंत्री का गृह क्षेत्र होते हुए भी समाधान नहीं निकल पाना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।
हर दिन औसतन 14 बार बिजली गुल
उद्योग-धंधे चौपट, उत्पादन घटा, रोजगार संकट
1 बार-बार की कटौती से रीको औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की कमर टूट गई है।
2 उत्पादन घटने से लागत भी नहीं निकल पा रही है।
3 बिजली बार-बार जाने से मशीनें बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे मशीनों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।
4 कई फैक्ट्रियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
5 मजदूरों ने डिस्कॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया और
6 उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है।
6 महीने से फॉल्ट में अंडरग्राउंड केबल
बस स्टैंड के पास 33 केवी जीएसएस से जवाई बांध एईएन कार्यालय तक अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन छह महीने से फॉल्ट में है।
1 बिपरजॉय तूफान और अन्य मौकों पर भी इस लाइन में फॉल्ट के कारण दो-दो दिन तक बिजली बंद रही।
2 अब विभाग बड़े टावर पोल के माध्यम से ओवरहेड केबल बिछाने का कार्य कर रहा है।
एईएन कार्यालय जीएसएस से जुड़े इलाके:
श्रीपाल नगर, साईं कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, कृषि मंडी, नगरपालिका क्षेत्र
इन इलाकों में जीएसएस बंद होने के कारण डायरेक्ट सप्लाई दी जा रही है। लेकिन एक जगह फॉल्ट होते ही सभी इलाकों की बिजली काट दी जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विभाग का दावा : जल्द सुधरेंगे हालात
एक्सईएन अशोक मीणा ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट और लोड ज्यादा होने के कारण बिजली कटौती हो रही है।
ओवरहेड केबल बिछाने का कार्य जारी है।
एक-दो दिन में व्यवस्था सुचारू होने का दावा किया गया है।
तारीखवार बिजली कटौती का ब्यौरा (20 मार्च – 19 अप्रैल)
तारीख | कटौती की संख्या | तारीख | कटौती की संख्या |
---|---|---|---|
20 मार्च | 18 | 5 अप्रैल | 6 |
21 मार्च | 6 | 6 अप्रैल | 5 |
22 मार्च | 7 | 7 अप्रैल | 9 |
23 मार्च | 6 | 8 अप्रैल | 19 |
24 मार्च | 6 | 9 अप्रैल | 16 |
25 मार्च | 7 | 10 अप्रैल | 21 |
26 मार्च | 10 | 11 अप्रैल | 36 |
27 मार्च | 11 | 12 अप्रैल | 49 |
28 मार्च | 16 | 13 अप्रैल | 21 |
29 मार्च | 13 | 14 अप्रैल | 12 |
30 मार्च | 8 | 15 अप्रैल | 12 |
31 मार्च | 4 | 16 अप्रैल | 15 |
1 अप्रैल | 5 | 17 अप्रैल | 12 |
2 अप्रैल | 9 | 18 अप्रैल | 16 |
3 अप्रैल | 8 | 19 अप्रैल | 25 |
4 अप्रैल | 8 |
निष्कर्ष: